मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बढ़ेगी परेशानी -आसमान से बरसेगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बढ़ेगी परेशानी   -आसमान से बरसेगी आग

बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बढ़ेगी परेशानी

-आसमान से बरसेगी आग

पटना: बिहार में एक बार फिर से तापमान का पारा चढ़ने लगा है। बुधवार को सूबे का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश का दौर रुकने के बाद चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिर परेशान करना शुरु कर दिया है।आज यानी गुरुवार को राजधानी पटना समेत सूबे के दक्षिणी हिस्सों में गर्म दिन और कुछ जगहों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।पटना समेत कई जिलों में बुधवार को लोग कड़ी धूप से परेशान रहे।अधिक तापमान ने लोगों को परेशान किया।इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से एक बार फिर से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल से आ रही पूर्वी हवा के कारण गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और आंधी-तूफान की भी संभावना बनी रही। सूबे के सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रह सकता है।न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 19 मई को पूर्वी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बनने के कारण अधिकांश उत्तरी भागों में एक या दो स्थानों पर गरज और तूफान की संभावना है।मौसम विबाग का कहना है कि तापमान का पारा फिर से चढ़ने लगा है।वहीं चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का क्याल रखना जरुरी है। गर्मी से बचें, तरल पदार्थ का सेवन करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें