मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता साकेत गोखले की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दो हफ्ते बाद सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता साकेत गोखले की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दो हफ्ते बाद सुनवाई

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता साकेत गोखले की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में दो हफ्ते बाद सुनवाई

नई दिल्ली, 27 मार्च । सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद करने का आदेश दिया।

सोमवार को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वे आज जवाब दाखिल कर रहे हैं। तब कोर्ट ने पूछा कि कितनी शिकायत दर्ज की गई है। तब मेहता ने कहा कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने 13 मार्च को गुजरात पुलिस को नोटिस जारी किया था।

साकेत गोखले के खिलाफ क्राउड फंडिंग से मिले धन की हेराफेरी का आरोप है। आरोप है कि गोखले ने आवर डेमोक्रेसी नामक प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 1700 लोगों से 72 लाख रुपये एकत्र किए। उन पैसों का व्यक्तिगत इस्तेमाल का आरोप है। एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने गोखले को पांच सौ रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था। उसके बाद गुजरात पुलिस ने गोखले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

गुजरात हाई कोर्ट गोखले की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। गोखले के मुताबिक 6 दिसंबर 2022 को उन्हें तब गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने मोरबी पुल हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के खिलाफ ट्वीट किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें