मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पटना सिविल कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई टली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना सिविल कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई टली

पटना। पटना सिविल कोर्ट में मंगलवार को नीट पेपर लीक मामले में एडीजी-5 राजेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच में सुनवाई होनी थी लेकिन अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को अवगत कराया कि इस मामले को सीबीआई के टेक ओवर कर लिया है। इसके बाद सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई नहीं हुई।

इस मामले में ईओयू ने एक पत्र जारी किया है, जो अभियोजन को प्राप्त नहीं हुआ है। जब यह पत्र एडीजी-5 को मिलेगा तब इसकी सुनवाई स्पेशल जज सीबीआई के यहां होगी। अभियोजन ने कहा कि दो आवेदनों संख्या 1168/24 अखिलेश कुमार और 1078 आयुष राज के बेल आवेदन को अधिवक्ता ने वापस लेने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में कुल नौ लोगों की सुनवाई एडीजी कोर्ट में हो रही थी, जिसमें आज आठ लोगों की सुनवाई होनी थी और बाकी एक संजीव मुखिया की अंतरिम जमानत पर सुनवाई फिर टली है।

नीट पेपर लीक कांड मामले में पटना के एसएसपी को सीबीआई ने तलब किया। सीबीआई ने कल ही नीट पेपर लीक कांड को टेक ओवर किया है। जानकारी अनुसार पटना के एसएसपी सीबीआई कार्यालय पहुंचे हैं। नीट पेपर लीक कांड मामले को लेकर एसएसपी से सीबीआई कई अहम जानकारी लेगी। वकील ने बताया कि सुनील मुखिया को भी फिलहाल इस मामले में राहत नहीं मिलेगी। सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में अब इस मामले में सुनवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें