मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कोचिंग सेंटर के चार सह-मालिकों की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोचिंग सेंटर के चार सह-मालिकों की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में आईएएस स्टडी सर्कल में जलभराव से तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार कोचिंग सेंटर के चार सह-मालिकों की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने आज दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। हाई कोर्ट ने जमानत याचिका पर 5 सितंबर को सीबीआई को नोटिस जारी किया था।कोर्ट में तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह ने जमानत याचिका दायर की है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अगस्त को इन चारों आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसी आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। राऊज एवेन्यू कोर्ट में जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपितों की ओर से पेश वकील ने कहा था कि जमानत याचिका पर भावनाओं से नहीं बल्कि मामले और कानून के तथ्यों के आधार पर सुनवाई की जाए। सह मालिकों के वकील ने कहा कि जनता की भावनाओं को शांत करने के लिए निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके लिए वे कैसे जिम्मेदार हैं। क्या आरोपितों को फावड़ा उठाकर नालियों की सफाई शुरू कर देनी चाहिए।दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इसके पहले तीस हजारी कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने चारों सह मालिकों की जमानत याचिका का निस्तारण करते हुए कहा था कि अब ये मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है, इसलिए याचिका सीबीआई कोर्ट में दाखिल करें। इस मामले में एक आरोपित थार चालक मनुज कथूरिया को सेशंस कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें