मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूपीएससी की हाई कोर्ट में याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूपीएससी की हाई कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने महाराष्ट्र की बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ कोर्ट में झूठा हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की है। यूपीएससी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पूजा खेडकर को नोटिस जारी कर दिया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को करने का आदेश दिया।सुनवाई के दौरान यूपीएससी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील नरेश कौशिक ने कहा कि अपने हक में फैसला करवाने के लिए झूठा हलफनामा दाखिल करना गंभीर अपराध है और ये न्यायिक व्यवस्था की गरिमा को गिराता है। खेडकर का हलफमाना 28 जुलाई का है, जबकि यूपीएससी ने 31 जुलाई को उम्मीदवारी निरस्त करने का आदेश दिया था। यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ कोर्ट में झूठा हलफनामा दाखिल करने पर आपराधिक कार्यवाही चलाने की मांग की।पूजा खेडकर को यूपीएससी ने बर्खास्त भी कर दिया है। बर्खास्तगी को पूजा खेडकर ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कहा था कि उन्हें इसकी सूचना प्रेस रिलीज के जरिये मिली थी। उसके बाद यूपीएससी ने पूजा खेडकर की बर्खास्तगी के आदेश की प्रति ई-मेल और उनके पते पर भेजने को कहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें