मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को दोबारा पैकिंग कर बेचने के मामले में लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को दोबारा पैकिंग कर बेचने के मामले में लिया संज्ञान

नई

दिल्ली, 10 जनवरी । दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्पायर हो चुके खाद्य

उत्पादों की दोबारा पैकिंग कर उन्हें बाजार में बेचने के मामले पर स्वत:

संज्ञान लिया है। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई

8 फरवरी को होगी।

हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के अलावा

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और दिल्ली पुलिस को भी नोटिस

जारी किया है। हाई कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट की मदद करने के लिए वकील

श्वेताश्री मजूमदार को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। दरअसल, जस्टिस

प्रतिभा सिंह की बेंच एक चॉकलेट कंपनी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी,

जिसमें चॉकलेट कंपनी ने कहा था कि उसके उत्पाद की नकल कर उसी ब्रांड का

कहकर दोबारा बेचा जा रहा है। यहां तक कि कई ऐसे नकली उत्पाद मिले जो

एक्पायर हो चुके थे।

सिंगल बेंच ने कहा था कि ये एक असाधारण

परिस्थिति है और इसका लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर

काफी बुरा असर पड़ता है। सिंगल बेंच ने कहा कि एक्पायर हो चुके उत्पादों

को बाजार में दोबारा उतारने और उनकी बिक्री लिए एक समन्वित मेकानिज्म बन

चुकी है, जो रिब्रांडिंग कर उन्हें बेचती है। सिंगल बेंच ने दिल्ली पुलिस

को इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें