मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने वाली याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीसीआई के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दिया है। जस्टिस संजीव नरुला की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।हाई कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने याचिका दायर कर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। कोर्ट ने कहा कि संसद से अयोग्यता के लिए संविधान ने उचित प्रावधान किया है। एक रिट याचिका में किसी संसद सदस्य को अयोग्य करार देने का आदेश कोर्ट कैसे दे सकती है। हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 102(1) के तहत केवल अनुमानों के आधार पर अयोग्यता अपने आप नहीं हो जाती है। संविधान के दायर में इसकी पड़ताल होती है तब अयोग्यता होती है। इसके लिए चुनाव याचिका दायर करनी होती है। कोर्ट ने कहा कि ये याचिका कानूनी प्रक्रिया का खुला दुरुपयोग है। ऐसे में याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।याचिका वकील अमित कुमार दिवाकर ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि बीसीआई चेयरमैन का पद लाभ का पद है। ऐसे में मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा के सदस्य नहीं हो सकते हैं। याचिका में कहा गया था कि मनन कुमार मिश्रा एक ही साथ बीसीआई के चेयरमैन और राज्यसभा का सदस्य नहीं हो सकते हैं क्योंकि दोनों संवैधानिक पद हैं।बतादें कि मनन कुमार मिश्रा हाल ही में बिहार से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें