मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर जांच प्रक्रिया से अलग : सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर जांच प्रक्रिया से अलग : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर हुई घटना के संबंध में गलत सूचना और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट में तबादला किये जाने के बारे में बताया गया है कि यह फैसला स्वतंत्र और आंतरिक जांच प्रक्रिया से अलग है। दूसरी ओर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से नकदी बरामद होने पर आश्चर्य जताया है।सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बयान में कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट में दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश और कॉलेजियम के सदस्य हैं। उन्हें उनके मूल हाई कोर्ट यानी इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव स्वतंत्र और आंतरिक जांच प्रक्रिया से अलग है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में वह वरिष्ठता में नौवें स्थान पर होंगे। बयान में यह भी कहा गया कि भारत के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जस्टिस वाले कॉलेजियम ने 20 मार्च को इस प्रस्ताव की जांच की है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के परामर्शी न्यायाधीशों, संबंधित हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और जस्टिस यशवंत वर्मा को पत्र लिखे गए। इन पत्रों पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं की जांच की जाएगी और उसके बाद कॉलेजियम एक प्रस्ताव पारित करेगा।दूसरी तरफ दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस उपाध्याय ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से नकदी बरामद होने पर आश्चर्य जताया है। आज चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष वकील रजत भारद्वाज ने कहा कि इस खबर से बड़ी संख्या में वकील दुखी हैं। भारद्वाज ने चीफ जस्टिस से इस मामले पर प्रशासनिक स्तर पर फैसला करने का आग्रह किया। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि कोर्ट भी इस खबर से दुखी है। भारद्वाज ने कहा कि हाई कोर्ट को ऐसा कदम उठाना चाहिए कि आगे ऐसी बातें दोहराई नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।दरअसल, जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग ने कैश बरामद किया था। इसी खबर के बाद सवाल उठने लगे। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा का दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की अनुशंसा की थी। इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकदी बरामद होने की खबर से उनके इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की अनुशंसा का कोई संबंध नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें