मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

निर्वाचन आयोग को दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट के चुनाव के लिए इस्तेमाल किए गए ईवीएम को रिलीज करने की अनुमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्वाचन आयोग को दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट के चुनाव के लिए इस्तेमाल किए गए ईवीएम को रिलीज करने की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट के चुनाव के लिए इस्तेमाल किए गए ईवीएम को रिलीज करने की अनुमति दे दी है। जस्टिस ज्योति सिंह ने कालकाजी विधानसभा चुनाव के दौरान वीवीपैट पर्चियों को संरक्षित रखने का आदेश दिया।हाई कोर्ट ने ये याचिका निर्वाचन आयोग की अर्जी पर दिया। दरअसल हाई कोर्ट में आतिशी के कालकाजी से निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका लंबित है। इसी लंबित याचिका में निर्वाचन आयोग ने अर्जी दाखिल कर ईवीएम को बिहार चुनावों के लिए रिलीज करने की मांग की थी। आतिशी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 26 मार्च को आतिशी और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करते हुए विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी रिकॉर्ड संरक्षित रखने का आदेश दिया था। इस याचिका पर हाईकोर्ट 30 जुलाई को सुनवाई करनेवाला है।आतिशी के निर्वाचन को चुनीत देने वाली याचिका कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के निवासी कमलजीत सिंह दुग्गल और आयुष राणा ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आतिशी मार्लेना और उनके चुनाव प्रतिनिधि ने भ्रष्ट आचरण का इस्तेमाल किया। याचिका में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले आतिशी मार्लेना के एक निकट सहयोगी को पांच लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया था और वो आतिशी मार्लेना के निर्देश पर मतदाताओं को रिश्वत देने का काम कर रहा था। याचिका में कहा गया है कि ऐसा करना आतिशी मार्लेना ने जनप्रतिनिधित्व कानून की दारा 123(1) के तहत भ्रष्ट आचरण है।बता दें कि आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों के अंतर से हराया था। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले थे जबकि बिधूड़ी को 48633 वोट मिले थे। कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा तीसरे नंबर रहीं और उन्हें केवल 4392 वोट मिले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें