मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में संभावित बाढ़ काे लेकर मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में संभावित बाढ़ काे लेकर मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

पटना। पड़ाेसी देश नेपाल से छाेड़े गये बारिश के पानी से राजधानी सहित बिहार के कई जिलाें में बाढ़ की स्थिति है। राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ऐसे में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वे के लिए निकले। उन्हाेंने राज्य के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।नेपाल से छाेड़ से बारिश के पानी से गंगा नदी उफान पर है।द राजधानी पटना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं और कई गांवों में नदी का पानी घुसने के बाद हाहाकार मच गया है। राज्य में कई जगहों पर गंगा का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पटना में दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा लाल निशान से ऊपर बह रही है। राजधानी पटना में गंगा के किनारे निचले इलाकों में नदी का पानी फैल रहा है। पटना के साथ राज्य के अन्य जिलों में हालात बेकाबू हो रहे हैं।मुंगेर में भी गंगा अपने रौद्र रूप में आ गई है। यहां जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। छपरा में भी बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बिहार और यूपी को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतू का एप्रोच पथ पानी में बह गया है। राज्य में छोटी-छोटी नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। संभावित बाढ़ को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को चौबीस घंटे हालात पर नजर बनाए रखने को कहा है। अधिकारियाें काे आने वाली हर समस्या से निपटने काे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें