मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन दाे अप्रैल से अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में हर सप्ताह दो दिन चलेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन दाे अप्रैल से अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में हर सप्ताह दो दिन चलेगी

रायपुर। दुर्ग-हटिया के बीच संचालित हो रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में हर सप्ताह दो दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन अब 2 अप्रैल 2026 से हटिया से और 3 अप्रैल 2026 से दुर्ग से नियमित रूप से हर मंगलवार/गुरुवार (हटिया से) और बुधवार/शुक्रवार (दुर्ग से) चलेगी।यह रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे नियमितीकरण करने का निर्णय लिया है।इस ट्रेन में प्रथम एसी (1A), द्वितीय एसी (2A), तृतीय एसी (3A) और स्लीपर (SL) कोच उपलब्ध हैं।नियमित होने के बाद यह गाड़ी 18641/18642 हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस नंबर से संचालित होगी। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रात 8 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वहीं 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 3 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से शाम 7.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.15 बजे हटिया पहुंचेगी। इस ट्रेन का राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा और रायपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें