मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे बांग्लादेश के मुख्य कोच हथुरूसिंघे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हथुरूसिंघे की जगह लेंगे सहायक कोच निक पोथास

चट्टोग्राम । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को पुष्टि

की है कि मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघे श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच

का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह 'व्यक्तिगत कारणों' से अपने घर वापस

जाएंगे।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, सहायक कोच निक पोथास दूसरे टेस्ट मैच में हथुरुसिंघे की जगह लेंगे।

दक्षिण

अफ्रीकी क्रिकेटर पोथास पिछले साल अप्रैल में बांग्लादेश की टीम में शामिल

हुए थे। इससे पहले, उन्होंने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के लिए अंतरिम मुख्य

कोच के रूप में काम किया था। दूसरी ओर, हथुरुसिंघे फरवरी 2023 में दूसरी

बार बांग्लादेश के मुख्य कोच बने।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले,

बीसीबी ने पुष्टि की कि शाकिब अल हसन एक साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम

में वापसी करेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश के लिए आखिरी बार

अप्रैल 2023 में मीरपुर में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। वह टीम में

तौहीद हृदोय की जगह लेंगे।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम को सिलहट में 328 रन की बड़ी हार मिली थी।

जीत

के बाद, श्रीलंका तीन मैचों में 12 अंक और 33.33 के अंक प्रतिशत के साथ

दक्षिण अफ्रीका (25 प्रतिशत) और इंग्लैंड (17.50 प्रतिशत) से आगे निकल गया।

श्रीलंकाई टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रैंकिंग में बांग्लादेश के साथ छठे

स्थान पर है।

बांग्लादेश और श्रीलंका के अंक (12) और अंक

प्रतिशत (33.33) समान हैं। पहले टेस्ट परिणाम की जीत से तालिका में कई

बदलाव देखने को मिले, जिसमें वेस्टइंडीज श्रीलंका और बांग्लादेश के समान

अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। पाकिस्तान 36.66 अंक

प्रतिशत और 22 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें