मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा : हसदेव नदी में डूबने से तीन छात्रों की मौत, परिजनों में मातम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा : हसदेव नदी में डूबने से तीन छात्रों की मौत, परिजनों में मातम

कोरबा/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के हनुमान धारा त्रिदेव घाट में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने करीब 25 घंटे की तलाश के बाद आज गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए। मृतकों की पहचान रूद्र, युवराज और नेलशन के रूप में हुई है, जो क्रमशः 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्र थे और मनका पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे।चांपा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद रूद्र, युवराज और नेलशन तीनों बच्चे साइकिल से हसदेव नदी के हनुमान धारा नहाने पहुंचे थे। शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी अंतिम स्थिति का पता लगाया गया। तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास बच्चों की साइकिलें, कपड़े और चप्पलें मिलीं।सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और एसडीएम पवन कोसमा मौके पर पहुंचे। बच्चों की खोज के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोका गया, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन को गति मिल सके। रात होने के कारण अभियान रोकना पड़ा, जिसे आज गुरुवार सुबह 6 बजे फिर शुरू किया गया। लगभग 50 मीटर दूर नदी के भीतर से तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए।शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम पवन कोसमा ने बताया कि तीनों बच्चों के परिजनों को आकस्मिक मृत्यु सहायता के रूप में प्रत्येक काे 4 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही हनुमान धारा क्षेत्र में दुर्घटना संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें