मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रकों व कैब की हड़ताल से हरियाणा में जनजीवन पर असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रकों व कैब की हड़ताल से हरियाणा में जनजीवन पर असर

चंडीगढ़,

2 जनवरी । नए हिट एंड रन कानून के विरोध में चल रही हड़ताल से

हरियाणा में जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में दूसरे दिन

भी हड़ताल जारी रहेगी। जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। निजी

ट्रक चालकों ने मंगलवार से पानीपत रिफाइनरी व बहादुरगढ़ प्लांट से तेल लोड

करने से इनकार कर दिया है। जिस कारण मंगलवार रात तक हरियाणा में इस हड़ताल

के चलते पेट्रोल पंपों पर असर दिखाई दे सकता है। हड़ताल अगर लंबी चलती है

तो मंडियों तथा मार्केट में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

सोमवार

को हरियाणा के जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व

यमुनानगर जिलों में हड़ताल का असर देखने को मिला। प्रदेश में कई जिले ऐसे

हैं जहां सरकारी बस सेवा नहीं है। जिसके चलते लोग प्राइवेट मैक्सी कैब पर

निर्भर करते हैं। सोमवार को हड़ताल के कारण दिनभर हजारों लोग परेशान होते

रहे।

हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक

शमशेर सिंह गोगी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अगर ये कानून रहा तो कोई

भी गाड़ी नहीं चलाएगा। सरकार को इस कानून पर दोबारा विचार करना चाहिए। इसी

दौरान प्रदेश के ऑटो चालकों ने भी मंगलवार की हड़ताल में शामिल होने का

ऐलान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें