मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के तीन जिलों में भूकंप के झटके, सोनीपत रहा केंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा के तीन जिलों में भूकंप के झटके, सोनीपत रहा केंद्र

चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत जिले के गांव कुंडल रहा है। यहां किसी प्रकार के जानि नुकसान का समाचार नहीं है।बुधवार की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में पांच किलोमीटर गहराई में रहा। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को अलर्ट किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए।सोनीपत से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुंडल में चौपाल में बैठे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। झटके महसूस हाेते ही उन्होंने शोर मचाकर लोगों को घरों के बाहर खुले मैदान में एकत्र कर लिया। पशुओं ने भी भूकंप के झटके महसूस किए और कई पशु चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने पशुओं की रस्सी खोलकर उन्हें भी खुले में छोड़ दिया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई तो लोग पुन: अपने घरों व कामकाज पर लौटे।औद्योगिक नगरी पानीपत के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण उद्योगों में काम कर रहे कारीगर बाहर निकल आए। पानीपत में कुछ समय के लिए उद्योगों में चल रही मशीनें व अन्य कामकाज बंद कर दिया गया। लोगों को जब यह अहसास हुआ कि अब दोबारा भूकंप के झटके नहीं आएंगे तब वह अपने काम पर लौटे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें