मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम जारी, 92.49 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम जारी, 92.49 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 2,51,110 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 92.49 फीसदी रहा। 5,737 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07 फीसदी रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99 फीसदी अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 73.08 फीसदी रहा।मुक्त विद्यालय की फ्रेश कैटेगरी में पास प्रतिशत 15.79 और रि-अपीयर कैटेगरी में 70.23 फीसदी रहा। राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30 और निजी विद्यालयों का 96.28 फीसदी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में 92.35 और शहरी क्षेत्रों में 92.83 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज हुआ। जिला रेवाड़ी ने प्रथम, चरखी दादरी ने द्वितीय और महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि नूंह सबसे निचले पायदान पर रहा।बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विद्यालय/संस्थान आज शाम से बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें