मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

सिडनी में हर्षित राणा का 'चौका', ऑस्ट्रेलिया महज 236 रन पर ऑलआउट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिडनी में हर्षित राणा का 'चौका', ऑस्ट्रेलिया महज 236 रन पर ऑलआउट

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी तीसरे वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 4 विकेट अपने नाम किए। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी टीम इंडिया को सम्मान बचाने के लिए यह मैच हर हाल में अपने नाम करना होगा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की शुरुआत शानदार रही। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने 9.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की। हेड 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे।

इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 50 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 41 रन बनाए, लेकिन अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 88 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रेनशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। शॉर्ट 41 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से रेनशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को 200 के करीब पहुंचाया। कैरी 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रेनशॉ ने 58 गेंदों में 2 चौकों के साथ 56 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23, जबकि नाथन एलिस ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की ओर से हर्षित राणा ने 8.4 ओवरों में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर को 2 सफलताएं हाथ लगीं। इनके अलावा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवा चुकी है। वहीं, एडिलेड में मेहमान टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें