मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

हर्षित राणा को आईसीसी ने लगाई फटकार, रांची वनडे से जुड़ा है मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हर्षित राणा को आईसीसी ने लगाई फटकार, रांची वनडे से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। आईसीसी ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाते हुए फटकार लगाई है।

राणा को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

ये आर्टिकल अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी बेइज्जती करने वाली भाषा, हरकत या इशारे करने से जुड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था। आईसीसी का मानना है कि राणा की इस प्रतिक्रिया से बल्लेबाज की तरफ से भी आक्रामक प्रतिक्रिया आती जिससे मामला बढ़ सकता था। राणा को एक डिमेरिट अंक दिया गया।

पिछले 24 महीनों में राणा की यह पहली गलती थी, और उन्होंने इसे मान लिया, और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन द्वारा सुझाई गई सजा को मान लिया।

आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा, "राणा ने गलती मान ली और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन द्वारा सुझाई गई सजा को मान लिया। इसलिए किसी आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।"

राणा पर आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, थर्ड अंपायर रॉड टकर, और फोर्थ अंपायर रोहन पंडित ने लगाए थे।

लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम ऑफिशियल फटकार, ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।

रांची में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई। राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें