मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

चंद्रशेखर जयंती पर हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार दायित्व संभालना ‘विशेष संयोग’: नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंद्रशेखर जयंती पर हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार दायित्व संभालना ‘विशेष संयोग’: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके अनुभव और कार्यशैली की खुलकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बीते वर्षों में नारायण सिंह के अनुभव का सदन को बहुत लाभ मिला है। उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने की जो कोशिश की है, आज सदन ने उस पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी ने इसे अनुभव का सम्मान और सहज कार्यशैली की स्वीकृति बताया।

उन्होंने कहा कि हरिवंश के नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और भी प्रभावी हुई है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हरिवंश सिर्फ सदन का संचालन ही नहीं करते, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों का भी बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए सदन को समृद्ध बनाते हैं। उनके अनुभव से सदन की कार्यवाही और माहौल दोनों ही अधिक परिपक्व बने हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका नया कार्यकाल भी उसी संतुलन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा और सदन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक खास संयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती भी है। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश का चंद्रशेखर जी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है, और वे उनके सहयात्री भी रहे हैं। ऐसे में उसी दिन उनका तीसरी बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालना एक विशेष संयोग है।

प्रधानमंत्री ने हरिवंश की पृष्ठभूमि और उनके सामाजिक योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हरिवंश जी का जन्म जयप्रकाश नारायण के गांव में हुआ था। ग्रामीण परिवेश से आने के कारण वे छात्र जीवन से ही अपने गांव और समाज के विकास के लिए काम करते रहे हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा काशी में हुई, जिसने उनके व्यक्तित्व को और निखारा।

पीएम मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह की सक्रियता और समाज से जुड़ाव की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि 2018 में जब हरिवंश ने राज्यसभा के उपसभापति का पद संभाला, तब से अब तक उन्होंने देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 350 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया है। प्रधानमंत्री ने इसे एक बड़ा और सराहनीय कार्य बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें