मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को तीर्थनगरी के सभी शिवालयों खासकर पौराणिक शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बीते रोज मंशा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ और उसमें हुई लोगो ंकी मौत के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा। लोग तड़के से ही भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे नजर आए। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान शिव का बहुविधि पूजन-अर्चन के साथ जलाभिषेक किया।यूं तो श्रावण मास ही पावन माना जाता है, लेकिन इस पूरे माह पड़ने वाले हर सोमवार का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है। इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की कृपा अपार मिलती है। मान्यता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यहीं से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं। इसी कारण से श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहती है। आज भी श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा।दक्षेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी भोले के भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ें। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अतिरिक्त माता पार्वती के तप स्थल श्री विल्वकेश्वर महादेव मंदिर, गौरीशंकर, नीलेश्वर, दरिद्रभंजन, दुःखभंजन, तिलभाण्डेश्वर, जनमासा समेत तमाम शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।शिवालयों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें