मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए केन्द्रीय विद्यालय हरदोई की टीम घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरदोई। बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हरदोई के केंद्रीय विद्यालय की टीम का चयन हो गया है।यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी। इस टीम में देव मिश्रा, स्वतंत्र पाल, प्रणव पांडे, मोहम्मद अब्दुल्ला, सोमल, हर्षित वर्मा, अंश शर्मा, शिवेंद्र कुमार, उत्कर्ष सिंह, आयुषी पाल, अभय पाल और आर्य सिंह छात्रों का चयन किया गया है।केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, हरदोई में लगाया गया था। इस कैंप में वरिष्ठ कोच देवेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रतिदिन कबड्डी के नियम, रणनीतियां और तकनीकी कौशल सिखाए। इसके साथ ही अभ्यास के माध्यम से खिलाड़ियों की कमियों की पहचान कर उन्हें सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के संचालन में विद्यालय के मुख्य शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक तथा कोच नवींद्र की अहम भूमिका रही। कोच नवींद्र के नेतृत्व में चयनित टीम बेंगलुरु जाएगी। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के सीनियर अंडर-17 कबड्डी खिलाड़ी विशाल यादव और उत्कर्ष यादव ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें