मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

हार्दिक पांड्या के 'फैन पावर' का असर, बदलना पड़ा बड़ौदा-गुजरात मैच का आयोजन स्थल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हार्दिक पांड्या के 'फैन पावर' का असर, बदलना पड़ा बड़ौदा-गुजरात मैच का आयोजन स्थल

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम देश के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटरों में शुमार है। हार्दिक की लोकप्रियता इतनी है कि फैंस पर नियंत्रण के लिए बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच का आयोजन स्थल बदलना पड़ा।

हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से खेल रहे हैं।

हार्दिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैच के बीच ग्राउंड में प्रवेश कर जा रहे हैं। इस सीजन में हुई ऐसी घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रही है। हार्दिक के लिए फैंस की बेताबी सुरक्षाकर्मियों के लिए मुसीबत बन गई है। ऐसे में बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले मैच का आयोजन स्थल बदल दिया गया।

पहले यह मैच जिमखाना ग्राउंड में होना था, लेकिन अब उसे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया। इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के मैच होते रहे हैं। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता ज्यादा है और सुरक्षा तंत्र भी मजबूत है।

आयोजन समीति के एक अधिकारी के मुताबिक, "हार्दिक पांड्या के लिए जोश जबरदस्त है। फैंस की भीड़, पूछताछ और भीड़ की आवाजाही हमारे अंदाजे से कहीं ज्यादा थी। टीम होटल, प्रैक्टिस नेट और टिकट काउंटर के पास फैंस की बहुत ज़्यादा भीड़ देखी गई। इतनी भीड़ आमतौर पर घरेलू मैचों में नहीं देखी जाती है।

इसलिए सुरक्षा और मैच को आसानी से आयोजित करने के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में शिफ्ट करने का फैसला किया गया।"

बता दें कि पंजाब और बड़ौदा के बीच हुए मैच में फैंस हार्दिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कई बार स्टेडियम में घुस गए। इस वजह से मैच रोकना पड़ा।

गुजरात के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में बड़ौदा ने 8 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात को महज 70 रन पर रोकने के बाद बड़ौदा ने विजयी लक्ष्य 6.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जीत के साथ बड़ौदा ग्रुप सी में पहले स्थान पर चली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें