गीता कोड़ा और जोबा मांझी के बीच होगा कड़ा मुकाबला

गीता कोड़ा और जोबा मांझी के बीच होगा कड़ा मुकाबला
रांची: सिंहभूम लोकसभा सीट पर राज्य की दो महिला भाजपा की ओर से कांग्रेस की सांसद रहीं गीता कोड़ा और झामुमो की ओर से हेमंत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं जोबा मांझी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है। गीता कोड़ा के पक्ष में "हो" जनजाति हैं। सिंहभूम में करीब 29 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है जिसमें से अकेले "हो" जनजाति की आबादी 56 प्रतिशत के आसपास है। इधर झामुमो पहली बार सिंहभूम लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहा है। आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में पड़नेवाली छह विधानसभा सीट में से एक जगरनाथपुर की सीट कांग्रेस ने और बाकी के पांच विधानसभा सीट झामुमो ने जीत ली थी। कांग्रेस के वर्तमान जगरनाथपुर विधायक सिंकू, गीता कोड़ा से नजदीकी की वजह से लोकसभा चुनाव में झामुमो के लिए एक्टिव रोल नहीं निभाएं लेकिन बाकी के पांच झामुमो विधायक के लिए यहां से जोबा मांझी को जीत दिलाना किसी प्रतिष्ठा से कम नहीं होगा। ऐसे में जोबा मांझी जो खुद मनोहरपुर से झामुमो विधायक हैं, उनकी ताकत अपने विधायक हैं।संथाल की आबादी कम होते हुए भी उनकी दावेदारी को कमजोर नहीं समझा जा सकता। राजनिति जानकारों के अनुसार यहां पर दोनों दल जीत हासिल करने में, कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।





