मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

छह महीने के ब्रेक के बाद जीत हासिल कर खुशी मिली: हालेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्राग। विश्व की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप का कहना है कि छह महीने के ब्रेक के बाद वह अपनी पहली जीत हासिल कर खुश हैं।

हालेप ने कोरोनावायरस शटडाउन के बाद प्राग ओपन में कोर्ट पर वापसी करते हुए स्लोवेनिया की पोलोना हेरकोज को 6-1, 1-6, 7-6(3) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह फरवरी में दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद हालेप का पहला डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट है।

इस मैच को जीतने के लिए हालेप को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद हालेप ने दूसरा सेट गवा दिया, जिसके बाद तीसरे सेट में उन्होंने हेरकोज की सर्विस ब्रेक कर 5-3 की अहम बढ़त बना ली थी। इसके बाद हालेप ने अपने तीन मैच प्वाइंट गवाए और मैच को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया। मैच आखिरकार टाई ब्रेक में पहुंचा जहां हालेप ने अपने सातवें मौके पर मैच जीत लिया।

मैच के बाद हालेप ने कहा, "मैं खुश हूं क्योंकि छह महीने के ब्रेक के बाद मैं जीत सकी। मैंने पहले सेट में अपनी पीठ में दर्द महसूस किया, भले ही यह कम था। मैंने अच्छा खेला।"

उन्होंने कहा, "दूसरे सेट के बाद, मुझे थकान महसूस हुई। लेकिन मुझे पता था कि वह भी उसी स्थिति में थी इसलिए मुझे सिर्फ योजना बनाकर लड़ाई जारी रखनी थी, उसी लड़ाई ने मुझे मैच जीतने में मदद की। कभी-कभी इसे अच्छा मैच कहना अच्छा होता है, लेकिन मैं अगले मैच में तीन घंटे खेलने की इच्छा नहीं रखती।"

बता दें कि, डब्ल्यूटीए टूर ने पालेर्मो में पिछले हफ्ते सीजन को फिर से शुरू किया, जिसमें सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल शामिल किए गए, जिसमें मैच के बाद खिलाड़ियों को एक दूसरे से हाथ मिलाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

हालेप ने आगे कहा, "भावनात्मक रूप से यह आसान नहीं है, लेकिन हमें समायोजित करना होगा - हम कठिन समय में जी रहे हैं। मैं सब कुछ कर रही हूँ और सब चीजों का सम्मान कर रही हूं।"

यूएस ओपन में खेलने की बात पर हालेप ने कहा कि वह अभी इस बात पर निर्णय लेंगी कि इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में वह खेलेंगी या नहीं। यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें