मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

टीम को सही समय पर लय पाते देखकर खुश हूं: शुभमन गिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीम को सही समय पर लय पाते देखकर खुश हूं: शुभमन गिल

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह अपनी टीम को सही समय पर लय वापस पाते देखकर बहुत खुश हैं। गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराने के साथ ही अंक तालिका में टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस मुकाबले में जीटी के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया।

जीत के बाद कप्तान गिल ने कहा, "प्लेऑफ में जाना बहुत जरूरी है। टीम को सही समय पर लय पाते देखकर खुश हूं। मैं जिस तरह से बैटिंग कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं। जब भी आप आउट होते हैं, तो आपको लगता है कि आप और कर सकते हैं।

हां, फील्डिंग पिछले मैच से बेहतर थी। जब आप इतना अहम मैच खेल रहे होते हैं, तो भावनाएं बाहर आ जाती हैं। गर्दन पूरी तरह से ठीक है।"

गिल से जब बतौर कप्तान पिछले सीजन और आईपीएल 2026 में अंतर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यह उन अच्छी चीजों को जारी रखने के बारे में है जो हम कर रहे हैं, और यही हमारे लिए सबसे जरूरी बात है। पिछले सीजन भी 12 मुकाबलों के बाद, हम नंबर एक पर थे, लेकिन पिछले दो मैच हार गए और टॉप दो में जगह नहीं बना सके थे।

गिल ने आगे कहा, "दोनों मैच यहीं थे और हमने आखिरी मैच भी इसी विरोधी टीम के खिलाफ खेला था, और उन्होंने 230 रन बनाए थे, और मुझे लगता है कि हम 110-120 रन पर आउट हो गए थे।

तो, इस मैच में जाते समय कुछ ऐसा लगा जैसे पहले जैसा हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस सीजन में हमने कुछ अलग किया है। हम पिछले साल भी लगातार टॉप दो में थे और इस साल भी। फैंस का बहुत शुक्रगुजार हूं जो आए और हमें सपोर्ट किया।” सीएसके के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें