मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

शिव मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, दूध से जलाभिषेक कर रहे शिवभक्त

हमीरपुर,। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सावन के तीसरे सोमवार को यहां शिवमंदिरों में पूजा और अर्चना के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन73 बार पढ़ा गया
शिव मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, दूध से जलाभिषेक कर रहे शिवभक्त

हमीरपुर,। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सावन के तीसरे सोमवार को यहां शिवमंदिरों में पूजा और अर्चना के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एतिहासिक शल्लेश्वर धाम शिव मंदिरों में अभी तक श्रद्धालु पूजा अर्चना कर चुके है। अभी भी शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।पतालेश्वर, नर्वदेश्वर मंदिर समेत तमाम शिव मंदिर है, जिनमें कई मंदिर एतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। सावन के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी। जिले के सरीला स्टेट में सैकड़ों साल पुराने शल्लेश्वर शिव मंदिर में आसपास के दर्जनों गांवों और पड़ोसी जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध से जलाभिषेक किया।कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र राजपूत ने बताया कि 11 लाख शिव लिंग का निर्माण पहले सोमवार से चल रहा था जो पूरा हो गया है। अब इन शिवलिंग को पवित्र नदियों में गाजेबाजे के साथ आखिरी सोमवार को विसर्जन किया जायेगा।शिवलिंग की कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें महिलाओं ने मंगल गीत गाते। भगवान भोले नाथ पूजा की। उन्होंने बताया कि अभी तक पचास हजार से अधिक श्रद्धालु यहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं। अभी भी हजारों शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर जरिया थाने की पुलिस बल मुस्तैद है। जिले के मौदहा, राठ व कुरारा क्षेत्र में भी शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना का दौर जारी है।इधर, हमीरपुर के यमुना पुल पार आधा दर्जन शिवमंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना के लिये शिवभक्तों की भीड़ लाइन लगाये है। इन मंदिरों में रात्रि में जागरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। यमुना नदी किनारे स्थित शिवालय को खूब सजाया गया है। सुबह से ही लोगों की पूजा अर्चना करने की लम्बी भीड़ लगी है। मंदिर में तिल रखने की भी जगह नहीं है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भक्तों ने यमुना नदी के जल से रुद्राभिषेक किया है। दोपहर बाद यहां शिव कथा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है। कारीमाटी गांव के पास मन्नेश्वर मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया गया है। यहां विशेष प्रकार केे अनुष्ठान हो रहे है। देर रात तक रात्रि जागरण का कार्यक्रम चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें