मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक! टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाड़ी ने इतिहास रचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक! टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाड़ी ने इतिहास रचा

कोलंबो। ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड के विरुद्ध 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया।

28 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए आमिर कलीम ने अपनी ही टीम के साथी मोहम्मद नदीम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के विरुद्ध 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इस लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 साल 345 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

आमिर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे, उन्होंने 2016 एडिशन में हांगकांग के पूर्व कप्तान रयान कैंपबेल (44 साल और 30 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा था। कलीम 2016 में ओमान की पहली टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और उन्होंने कई एशिया कप क्वालिफायर और वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन कैंपेन में हिस्सा लिया है। उन्होंने 54 टी20 मुकाबलों में 718 रन बनाने के अलावा 48 विकेट भी हासिल किए हैं।

शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ 236 रन का पीछा करने उतरी ओमान की टीम के सलामी बल्लेबाज आमिर ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली।

आमिर ने दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। जब दूसरी तरफ विकेट गिर रहे थे, आमिर डटे रहे और हम्माद मिर्जा के साथ 73 रन जुटाए। बदकिस्मती से आमिर इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और बैरी मैकार्थी की तेज बाउंसर पर आउट हो गए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 18 ओवरों में 139 रन पर सिमट गई। इस पारी में आमिर कलीम (50) अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जबकि हम्माद ने 37 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाए। सुफयान महमूद ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें