मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

गुवाहाटी टेस्ट : दूसरे सेशन तक साउथ अफ्रीका मजबूत, भारत के नाम सिर्फ 2 विकेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुवाहाटी टेस्ट : दूसरे सेशन तक साउथ अफ्रीका मजबूत, भारत के नाम सिर्फ 2 विकेट

गुवाहाटी। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे सेशन तक शानदार बल्लेबाजी की है। मेहमान टीम ने 55 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की।

पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड करते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्करम 81 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन की समाप्ति तक 26.5 ओवरों में 82 रन बना लिए थे।

साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो रिकेल्टन के साथ ट्रिस्टन स्टब्स भी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन दूसरे सेशन की तीसरी गेंद पर ही टीम को पारी में दूसरा झटका लगा।

कुलदीप यादव ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों रिकेल्टन को कैच आउट कराया। इस बल्लेबाज ने 5 चौकों के साथ 35 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ने 82 के स्कोर पर ही अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 74 रन जुटा लिए हैं।

स्टब्स ने 82 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाए हैं, जबकि बावुमा ने 86 गेंदों में 36 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

भारत की तरफ से बुमराह और कुलदीप यादव के नाम 1-1 विकेट हैं।

फिलहाल, मोहम्मद सिराज, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को पहली सफलता का इंतजार है।

शुभमन गिल गर्दन की चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को भारतीय टीम का जिम्मा सौंपा गया है। साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 30 रन से जीता था। ऐसे में टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें