मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

गुवाहाटी टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने भारत में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुवाहाटी टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने भारत में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

गुवाहाटी। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को निर्धारित करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जमीन पर ऑस्ट्रेलिया का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत में खेले गए टेस्ट में सबसे बड़ी लीड लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में नागपुर में भारत के खिलाफ 542 रन की लीड ली थी।

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत के खिलाफ 548 रन की लीड लेकर ऑस्ट्रेलिया का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2004 में हुए उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 342 रन से जीता था।

इस टेस्ट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी के 109, मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे।

रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।

भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर ऑल आउट होकर दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी के आधार पर 288 रन से पिछड़ गई थी। मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए थे। हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला था।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की। ट्रिस्टन स्टब्स ने सर्वाधिक 94 रन बनाए। स्टब्स के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने पारी घोषित कर दी। स्टब्स के अलावा, वियान मुल्डर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। रिकल्टन ने 35 और मार्करम ने 29 रन बनाकर आउट हुए। टोनी डे जॉर्जी ने 49 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें