मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

गुवाहाटी टेस्ट : मार्करम-रिकेल्टन ने दिलाई साउथ अफ्रीका को शानदार शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुवाहाटी टेस्ट : मार्करम-रिकेल्टन ने दिलाई साउथ अफ्रीका को शानदार शुरुआत

गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले सेशन की समाप्ति तक मुकाबले में अपनी पकड़ बना रखी। टीम ने 26.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 161 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की।

27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। मार्करम 81 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए।

पहले सेशन की समाप्ति तक रयान रिकेल्टन 80 गेंदों में 5 चौकों के साथ 35 रन बना चुके हैं। दूसरे सेशन में वह एक नए बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरेंगे।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह 6.5 ओवरों में महज 7 रन देकर 1 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है।

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बने हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद वह ऐसे दूसरे भारतीय विकेटकीपर हैं, जो भारत की टेस्ट कमान संभाल रहे हैं।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल और अक्षर पटेल के स्थान पर साईं सुदर्शन और नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने सेनुरन मुथुसामी को कॉर्बिन बॉश के स्थान पर टीम में शामिल किया है।

टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 30 रन से गंवाया था। भारत को उस मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया महज 93 रन पर सिमट गई। ऐसे में भारत की कोशिश गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें