मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुजी परिवार के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय बसंत सोरेन का नाम सबसे ऊपर ,सीता सोरेन को भी मिला है शिबू सोरेन का आशिर्वाद रांची: पूर्व सीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुजी  परिवार के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में  जगह मिलनी तय बसंत सोरेन का नाम सबसे ऊपर ,सीता सोरेन को भी मिला है शिबू सोरेन का आशिर्वाद रांची: पूर्व सीएम

गुरुजी परिवार के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय

बसंत सोरेन का नाम सबसे ऊपर ,सीता सोरेन को भी मिला है शिबू सोरेन का आशिर्वाद

रांची: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए 11 वें बर्थ पर सोरेन परिवार के ही किसी एक सदस्य को जगह मिल सकती है। इसमें बंसत सोरेन का नाम सबसे ऊपर है। जबकि स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी एवं सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन का नाम भी सामने आ रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान सीता सोरेन ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें बाबा (गुरुजी) का आशीर्वाद मिल चुका है। मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेवारी देंगे वह उसे राज्यहित में निभाने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगी। सीता सोरेन का यह बयान यह साबित करता है कि बंसत सोरेन और सीता के सोरेन के बीच कड़ी स्पर्धा चल रही है। अंतिम समय में कौन बाजी मारता है, यह भी देखना दिलचस्प होगा. झामुमो अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार झामुमो कोटे के मंत्रियों की सूची भी शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से चर्चा के उपरांत तैयार हो चुकी है।

विगत चार साल से रिक्त पड़ी मंत्रिपरिषद की 12वीं बर्थ को नयी चंपाई सोरेन सरकार में भरे जाने की पूरी उम्मीद है। इसको लेकर झामुमो कांग्रेस के बीच रस्साकसी जारी है। कांग्रेस ने इस पर फिर से दावा किया है। मगर झामुमो ने कांग्रेस के दावे को मानने से इनकार कर दिया है। अगर रिक्त पड़ा 12वां मंत्री पद झामुमो के खाते में जाता है तो गैर सोरेन परिवार को इसमें जगह मिल सकती है। जिसमें दो वर्ष से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे सीनियर विधायक लोबिन हेंब्रोम को जगह मिल सकती है। चंपाई सोरेन सरकार को समर्थन देने के पहले से लोबिन भी गुरुजी से मिले थे और लंबी मंत्रणा की थी। इसके बाद उन्होंने चंपाई के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की थी। वहीं इस 12वीं बर्थ के लिए एक और सीनियर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी का नाम भी चर्चा में है। अब इसको लेकर क्या होता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें