मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: रामायण के राम ने चुनाव प्रचार में दिखाई राम की तस्वीर तो मिला नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को गुरुग्राम से आआप नेत्री की शिकायत पर मिला नोटिस

-चुनाव प्रचार अभियान केदौरान भगवान श्रीराम की तस्वीर लिए हुए थे अरुण गोविल

गुरुग्राम। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के

प्रत्याशी अरुण गोविल को मेरठ के जिलाअधिकारी ने गुरुग्राम से आम आदमी

पार्टी की नेत्री डा. सारिका वर्मा की शिकायत पर नोटिस भेजा है। आरोप है कि

अरुण गोविल ने चुनाव प्रचार के दौरान भगवान राम की तस्वीर ले रखी थी। इसी

को आधार बनाकर चुनाव आयोग से अरुण गोविल की शिकायत की गई।

चुनाव

आयोग को दी गई अपनी शिकायत में आम आदमी पार्टी की नेत्री डॉ. सारिका वर्मा

ने कहा था कि भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल अपने प्रचार अभियान के दौरान

भगवान श्रीराम की फोटो साथ लेकर चल रहे हैं। चुनावी कार्यक्रमों के

अन्तर्गत किसी भी दल या उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार के लिए किसी धर्म

विशेष से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाना सरासर गलत है। भाजपा अपने

चुनावी अभियान की आड़ में संविधान और कानून का दायरा भूल चुकी है। आम आदमी

पार्टी सभी नियमों व नीतियों का अनुसरण करते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को

आगे बढ़ा रही है। ेचुनाव के समय मतदाताओं की धार्मिक मान्यताओं का सहारा

अपने राजनीतिक लाभ के लिए लेना अनुचित है। डॉ. सारिका वर्मा की शिकायत को

गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मेरठ ने तत्काल भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल

को नोटिस जारी कर दिया। इस कार्रवाई के लिए आम आदमी पार्टी की हरियाणा

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सारिका वर्मा ने जिलाधिकारी मेरठ का आभार जताया।

डॉ.

सारिका वर्मा ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम की ओर से पक्षपात के तहत शहर

में जगह-जगह लगे आप व कांग्रेस के बैनर, पोस्टर हटाये जा रहे हैं। भाजपा

प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर जस की तस लगे हैं। यह दोहरा मापदंड बंद किया

जाए। अगर प्रचार से जुड़ी सामग्रियां हटायी जानी हैं तो सभी दलों के

उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें