मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पटना पहुंचे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, कई घायल

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पटना पहुंचे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, कई घायल
पटना। राज्य सरकार ने कबिनेट की बैठक में नयी बहाली निकालने और लोगों को नौकरी देने की बात कही थी लेकिन बिहार के चार हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों की सेवा एक झटके में सरकार ने समाप्त कर दी। इसके विरोध में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पटना पहुंचे अतिथि शिक्षकों पर सोमवार को पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका लेकिन जब वो नहीं माने तो लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटाया। इसमें कई शिक्षकों को चोट भी आई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के 4257 अतिथि शिक्षक पिछले छह वर्षों से प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ा रहे थे लेकिन शिक्षा विभाग ने एक झटके में उनकी सेवा को समाप्त कर दिया।





