मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ :सड़क दुर्घटना में जीआरपी आरक्षक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ :सड़क दुर्घटना में जीआरपी आरक्षक की मौत

रायगढ़।गुरुवार देर रात ड्यूटी पर जाने के लिये निकले जीआरपी आरक्षक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया l गंभीर रूप से जख्मी आरक्षक को तत्काल अस्पताल पंहुचाया गया, जहां प्रारम्भिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया l उक्त घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है lइस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुट मिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर निवासी बलराम साहू रायगढ़ जीआरपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ था l बीती रात डेढ़ बजे ट्रेन में उसकी ड्यूटी थी जिसके लिये वह घर से निकला था l वहीं ढीमरापुर रोड स्थित होटल अंश के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से वह सड़क पर गिर गया था l गंभीर रूप से जख़्मी आरक्षक को आस पास के लोगों ने देखा तो वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर आटो से उसे अस्पताल पंहुचाया जहां प्रारम्भिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया l बलराम साहू के निधन की खबर मिलते ही उसके गृह ग्राम नेतनागर में शोक की लहर दौड़ गई l वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है l

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें