अगवा करने के बाद नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने सभी 6 दुष्कर्मियों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

अगवा करने के बाद नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने सभी 6 दुष्कर्मियों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
बिशुनपुर (गुमला) : जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शादी समारोह में भाग लेने गई नाबालिग युवती का आधा दर्जन युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मतदान के दौरान एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिन भर मतदाताओं को गांव से निकाल कर मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा था । मतदान समाप्त होने के बाद सभी लोग शराब का सेवन कर नशे में धुत होकर एक गांव के शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे । उसी दौरान एक नाबालिक युवती सहेलियों के साथ शादी समारोह से वापस अपने घर जा रही थी । तभी नशापान किये हुए 6 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर एक जंगल की ओर ले गए और उनकी सहेलियों से कहा कि किसी को कुछ भी मत बताना । परंतु पीड़िता की सहेलियों ने घर जाकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी । जिसके उपरांत गांव के लोग एकजुट होकर रात में ही उसे ढूंढने निकले । ग्रामीणों को अपने ओर आते देख पांच युवक मौके से भाग निकले । वहीं एक युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा । पकड़े गए युवक को गांव लाया गया और उससे पूछताछ की गई तो उसने अन्य पांच साथियों का नाम बता दिया । इसके बाद ग्रामीण उन फरार सभी पांचो युवकों को पकड़ कर पुलिस को घटना की सूचना दी । नाबालिक पीड़िता के अनुसार सभी लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । परिजनों के माध्यम से बिशुनपुर पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और गांव में बंधक बनाकर रखे गए आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा मेडिकल टेस्ट के लिए पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था ।





