मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

गर्मी छुट्टी के दौरान खुले रहेंगे सरकारी स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गर्मी छुट्टी के दौरान खुले रहेंगे सरकारी स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

गर्मी छुट्टी के दौरान खुले रहेंगे सरकारी स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

पटना।बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि छुट्टी की अवधि में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण अथवा शामिल नहीं होने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कक्षा संचालन करने का समय सुबह 8:00 से 10:00 तक निर्धारित किया गया है।सभी शिक्षक सुबह 8:00 बजे के पहले ही विद्यालय पहुंच जाएंगे। विशेष कक्षा संचालन करने के बाद विद्यालय से घर जाएंगे। अगर वार्षिक परीक्षा 2024 में कक्षा 9वीं और 11वीं के अन्य उत्तीर्ण विद्यार्थी भी विशेष वर्ग संचालन में आते हैं तो उन्हें भी विशेष कक्षा में शामिल किया जाएगा। स्कूल के प्रिंसिपल विशेष कक्षा संचालन के समय नए बच्चों का नामांकन करेंगे। नामांकित बच्चों का विवरण ई शिक्षा कोष पर एंट्री भी करवाएंगे।पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि 15 अप्रैल से 15 मई के बीच हाउसकीपिंग और अन्य साफ-सफाई का कार्य भी चलता रहेगा। आईसीटी कक्षाएं भी 8 बजे से 10 बजे तक चलती रहेगी। यह इसलिए भी आवश्यक है कि न सिर्फ कंप्यूटर शिक्षण हो, आईसीटी लैब की साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।ऐसा अनुभव रहा है कि गर्मी छुट्टी के दौरान कई स्थानों पर कंप्यूटर चोरी हुए हैं। इसके साथ ही विद्यालय के लिए अन्य बुनियादी सुविधाओं आधारभूत संरचना, पेयजल आदि को उपलब्ध कराने से संबंधित कार्य भी दिनांक 15 अप्रैल से 15 मई की अवधि में चलता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें