मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल अर्लेकर ने विश्वविद्यालयों के खातों से रोक हटाने का दिया सख्त आदेश, -केके पाठक ने किया था फ्रिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल अर्लेकर ने विश्वविद्यालयों के खातों से रोक हटाने का दिया सख्त आदेश,  -केके पाठक ने किया था फ्रिज

राज्यपाल अर्लेकर ने विश्वविद्यालयों के खातों से रोक हटाने का दिया सख्त आदेश,

-केके पाठक ने किया था फ्रिज

पटना ।राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच चल रहा टकराव दूर होता नहीं दिख रहा है। केके पाठक ने पिछले दिनों सभी विश्वविद्यालयों के खातों को फ्रिज करने का आदेश दिया था। शिक्षा विभाग के इस आदेश को राज्यपाल ने पलट दिया है और सभी बैंकों को पत्र लिखकर खातों पर लगी रोक को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।दरअसल, शिक्षा विभाग ने बीते 28 फरवरी को बिहार के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और एग्जाम कंट्रोलर की बैठक बुलाई थी। राजभवन से रोक के बाद सभी कुलपतियों ने इस बैठक से दूरी बना ली और बैठक में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी कुलपतियों का वेतन बंद कर दिया और विश्वविद्यालय के बैंक खातों को फ्रिज कर दिया था। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।एसीएस केके पाठक के आदेश पर राजभवन ने बड़ा एक्शन लिया है।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर खातों को चालू करने का निर्देश दिया है। अब बैंकों के समक्ष बड़ी समस्या यह आ गई है कि वे शिक्षा विभाग का आदेश मानें या राज्यपाल के आदेश का पालन करें। देखने वाली बात होगी कि बैंक क्या कदम उठाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें