सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को मजबूत करने हेतु बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू किया
जम्मू
19 फरवरी । गृह विभाग ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मजबूत करने
और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के एक महत्वपूर्ण कदम
के रूप में जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबलों की 4022 रिक्तियों को जम्मू
और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड को भेजा है।
यहां यह बताना
प्रासंगिक होगा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद को आखिरी बार
वर्ष 2019 में विज्ञापित किया गया था और फिर से इस दिशा में 4022 पदों का
विज्ञापन किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर पुलिस में
कांस्टेबल के रैंक मजबूत होंगे, विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग
से समाधान करने और शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन की
क्षमता मजबूत होगी।
यह पहल न केवल जम्मू-कश्मीर के समग्र
सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने में योगदान देगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए
रोजगार के अवसरों के द्वार भी खोलेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल स्तर
पर भर्ती की अनुपस्थिति के कारण जनशक्ति की कमी का दबाव महसूस कर रही थी जो
परिचालन तैयारी और वितरण तंत्र को प्रभावित कर रही थी।
आगामी
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने और भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
सेवा चयन बोर्ड द्वारा शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी और इसके
साथ ही सरकार ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर में सुधार करने की
अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाया है।




