मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

गैस सिलेंडर को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम, बुक करने से पहले यहां देखें लेटेस्ट रेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गैस सिलेंडर को लेकर आई अच्छी खबर, क्या घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम, बुक करने से पहले यहां देखें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एसपीजी सिलेंडर की कीमतों का भी ऐलान आज शनिवार को कर दिया गया है। सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, उसके बाद से कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट काफी बढ़ गया है। बता दें, मौजूदा परिस्थितियों के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर अच्छी खबर आई है। दो एलपीजी के टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुके हैं।

आपके शहर में क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट:

दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू- 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 922 रुपये

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट:

नई दिल्ली - 30761.50 रुपये

कोलकाता - 3202 रुपये

मुंबई - 3024 रुपये

चेन्नई - 3237 रुपये

गुरुग्राम - 3088 रुपये

नोएडा - 3071 रुपये

बेंगलुरू- 3152 रुपये

भुवनेश्वर - 3238 रुपये

चंडीगढ़ - 3092.50 रुपये

हैदराबाद - 3315 रुपये

जयपुर - 3099 रुपये

लखनऊ - 3194 रुपये

पटना - 3346.50 रुपये

एलपीजी के आ रहे हैं दो टैंकर:

भारत के लिए अच्छी खबर है कि दो एलपीजी टैंकर स्यमि और एनवी सनसाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस कर चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों टैंकर 13 और 14 मई को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किए थे। रिपोर्ट के अनुसार ये टैंकर 16 और 18 मई को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच जाएंगे। बता दें, भारत अपनी जरूरत का लगभग गैस आयात करता है। उसमें से 90 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी के देशों से मंगाया जाता है। युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हुआ है। जिसके बाद से देश के अंदर एलपीजी की कमी देखने को मिल रही है। भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

नियमों में सख्ती:

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए नियमों में कड़ाई कर दी है। 1 मई से बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गांव के इलाकों में कम से कम 45 दिन और शहरों में 25 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भी नहीं की जा सकती है।

47% तक बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट:

मार्च से अबतक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 47 प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। आखिरी बार कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ाया गया था। बता दें, मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ा दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें