मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े गोलीबारी, पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे युवक को मारी गोली, हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े गोलीबारी, पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे युवक को मारी गोली, हुई मौत

रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े गोलीबारी, पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे युवक को मारी गोली, हुई मौत

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास दो अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए भरे बाजार छोटू नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में चर्च रोड के पास अंजाम दिया गया।रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला छोटू अपनी पत्नी बच्चे और कुछ परिवार वालों के साथ ईद की खरीदारी करने के लिए मेन रोड आया हुआ था।खरीदारी करने के बाद जैसे ही छोटू अपने बच्चे और पत्नी के साथ अपनी बाइक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।फायरिंग में एक गोली छोटू के सीने और एक गर्दन में लगी। छोटू को गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी बीच बाजार हाथ में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।गोलीबारी में बुरी तरह से घायल हुए छोटू को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रांची के रिम्स अस्पताल भेजा। जहां कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। स्थानीय लोग घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती कर दी गई है। मौके पर सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी,लोअर बाजार,डेली मार्केट ,कोतवाली थाना पुलिस मौजूद है और पुलिस के द्वारा छानबीन जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें