मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

ईसीआईएल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा 32 पदों पर होगी भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
ईसीआईएल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा 32 पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। ईसीआईएल ने प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न 32 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना अलग-अलग कार्यस्थल/क्षेत्र के आनुसार जारी की है।

ईसीआईएल की ओर से जिन 36 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन का आयोजन किया जाएगा, उनमें प्रोजेक्ट इंजीनियर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (पीई-सी) के 14, टेक्निकल ऑफिसर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (टीओ-सी) के 08, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (एपीई-सी) के 03, और सीनियर आर्टिशियन ऑन कॉन्ट्रैक्ट (एसए-सी) के 07 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक, डिप्लोमा या आईटीआई की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 33 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन, शॉर्टलिस्टिंग व इवैल्यूएशन, फाइनल मेरिट लिस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद के अनुसार 40,000 से 55,000 रुपये के बीच प्रतिमाह होगी।

ईसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन में शामिल होना चाहते हैं, वे ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद वॉक-इन के दिन फॉर्म को आवेदन स्थल पर ले जाएं।

ध्यान दें, ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वॉक-इन का आयोजन जोन/क्षेत्र अनुसार 9 और 18 अप्रैल को निर्धारित स्थल पर सुबह 09:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। ऐसे में वॉक-इन के लिए आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय से वेन्यू पर आवेदन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर पहुंचे क्योंकि 11:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुंबई में वॉक-इन 9 अप्रैल को 'सीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, #1207, वीर सावरकर मार्ग, दादर (प्रभादेवी), मुंबई - 400028' पर; नई दिल्ली में वॉक-इन 9 अप्रैल को 'ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, डी-15, डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ए-ब्लॉक, रिंग रोड, नारायणा, नई दिल्ली - 110028'; बेंगलुरु में वॉक-इन 9 अप्रैल को 'ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, #1/1, दूसरी मंजिल, एलआईसी बिल्डिंग, संपिगे रोड, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु - 560003' और चेन्नई में वॉक-इन 18 अप्रैल को 'ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, इकोनॉमिस्ट हाउस, एस-15, औद्योगिक एस्टेट, गिंडी, चेन्नई - 600032' पर आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें