मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सोना एक सप्ताह में 6 हजार रुपये से अधिक महंगा, चांदी ने पार किया 2.3 लाख का स्तर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोना एक सप्ताह में 6 हजार रुपये से अधिक महंगा, चांदी ने पार किया 2.3 लाख का स्तर

नई दिल्ली। डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की संभावना के चलते सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6 हजार रुपए और 17 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 6,471 रुपए बढ़कर 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,39,873 रुपए पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,34,051 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,28,124 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,09,758 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,04,905 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 1 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,39,434 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं, उच्चतम दाम 3 जुलाई को शाम के सत्र में 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।

चांदी का दाम 17,317 रुपए बढ़कर 2,33,858 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,16,541 रुपए प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 3 जुलाई को शाम के सत्र में 2,33,858 रुपए प्रति किलो देखा गया।

वहीं, न्यूनतम दाम 1 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,21,355 रुपए प्रति किलो देखा गया।

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,170 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 62 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह कच्चे तेल में कमजोरी आने के कारण महंगाई की संभावना कम होना है। इससे साथ ही पिछले दो सत्रों डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने से कीमती धातुओं में तेजी को सहारा मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें