मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

गोदावरी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे को लेकर आज धरना -प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोदावरी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे को लेकर आज धरना -प्रदर्शन

रायपुर। सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड में गत 26 सितंबर को हुए हादसे में छह मजदूरों की ौत हो गई है। इस हादसे को लेकर प्रबंधन के अधिकारी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और घायलों को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने संबंध में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल नेतृत्व में आज एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत रायपुर की सभापति सरोज चंद्रवंशी ने शनिवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री व कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रबंधन के अधिकारी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और घायलों को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने कहा है । इस मांग को लेकर आज सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। धरना प्रदर्शन में मांग पूरी नहीं होने पर चक्काजाम की भी चेतावनी दी गई है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्लांट के पेलेट यूनिट में मशीन का भारी लोहे का ढांचा गिरने से मैनेजर सहित छह लोगाें की मौत हो गई थी। इस घटना में 12 से अधिक लोग मलबे में दब गए थे। पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर लापरवाही की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम कर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें