मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

गोवा में धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सांवत से की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोवा में धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सांवत से की बात

पणजी। गोवा के शिरगांव में आज सुबह प्रसिद्ध धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के दौरान रौंदने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैराई जात्रा में शामिल होने के लिए व्याकुल लोग अचानक बेकाबू हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े और स्थिति अनियंत्रित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन दल पहुंचे। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज और उत्तरी गोवा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मापुसा में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, ''आज सुबह शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें