मंत्री आलमगीर आलम ने कहा-विभागीय मंत्री होने के नाते ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है, कागजात तैयार कर जल्द समन का देंगे जवाब

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा-विभागीय मंत्री होने के नाते ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है, कागजात तैयार कर जल्द समन का देंगे जवाब
रांची: ईडी ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास के मंत्री आलमगीर आलम को 14 मई को पूछताछ के लिए रांची के जोनल ऑफिस में तलब किया गया है। इस मामले पर आलमगीर आलम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ग्रामीण विकास विभाग मेरा विभाग है। इस नाते ईडी मुझे भी पूछताछ के लिए तलब किया है। हमें दो दिन का समय मिला है और इस दौरान आवश्यक कागजात तैयार करेंगे और जल्द ही ईडी के समन का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पुरा प्रदेश और राज्य की जनता समेत गैर-कांग्रेसी दल के लोग भी मेरे चरित्र से वाकिफ हैं। मेरे पीएस और उनके नौकर के यहां ईडी की छापेमारी में करोड़ों रुपये मिले हैं इस नाते ईडी हमसे पूछताछ के लिए जोनल ऑफिस बुलाया है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ नेता हमारे उपर आरोप लगाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं मगर सही समय पर उनको जवाब दिया जायेगा।





