मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे छात्रा ने लगाई छलांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे छात्रा ने लगाई छलांग

पटना राजधानी के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे एक छात्रा ने शनिवार को छलांग दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। गाड़ी के चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी और हादसा टल गया।इसके बाद सम्राट चौधरी गाड़ी से बाहर निकले तो देखा कि छात्रा फूट-फूट कर रो रही थी। वहां मौजूद छात्र चीख-चीख कर कह रहे थे कि सर एक मौका दे दीजिए। छात्र-छात्राओं का कहना था कि एसटीईटी परीक्षा नहीं लिए जाने के कारण टीआरई की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। इसलिए उन्हें मौका दिया जाए।गांधी मैदान के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लौट रहे थे। इस बीच बिस्कोमान भवन के पास उनके कारकेड को देख प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक छात्रा डिप्टी सीएम की कार के सामने छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्राट चौधरी गाड़ी से नीचे उतरे और छात्रा का हालचाल जाना। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी परेशानी उन्हें बतायी। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके मामले को देखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें