मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिराज सिंह ने बाबा साहब बेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गिरिराज सिंह ने बाबा साहब बेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर में किया पौधरोपण, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान, स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : सिंह

रायपुर ; छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान आज शनिवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आम्बेडकर चौक पहुँचे और भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता मित्रों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और उन्हें मेडिकल किट प्रदान की। स्वच्छता कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में उनके समर्पण, परिश्रम और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे और सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। पौधरोपण के पश्चात उन्होंने ऑक्सीजोन परिसर में उपस्थित महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें