मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि को दी 1052 करोड़ की सौगात, रुद्रपुर बाईपास से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि को दी 1052 करोड़ की सौगात, रुद्रपुर बाईपास से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अंतर्गत द्वारका एक्सप्रेस समेत निर्माणाधीन एक लाख करोड़ से अधिक की 144 सड़क परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वहीं उत्तराखंड में 1052 करोड़ की लागत से रूद्रपुर बाईपास का वर्चुअल शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर देहरादून आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल जुड़े।कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि पहाड़ी राज्य के मेहनती लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 1052 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 21 किलोमीटर रुद्रपुर बाईपास का शिलान्यास कर उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात दी है। इसके लिए गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब में से एक है रुद्रपुरकृषि मंत्री ने कहा कि यह बाईपास उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गुजरेगा। इस बाईपास में दो आरओबी, छह छोटे पुल, फ्लाईओवर और दो रेलवे ऊपरगामी सेतु (आरओबी) एवं एक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। रुद्रपुर देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब में से एक है। यहां उत्तराखंड सरकार की सबसे बड़ी एकीकृत औद्योगिक एस्टेट सिडकुल में है। रुद्रपुर में 1300 से अधिक कंपनियां है। परियोजना का निर्माण कार्य 12 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो चुका है। पूर्ण किए जाने के लिए दो वर्ष की समयावधि निर्धारित है।लॉजिस्टिक सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, औद्योगिक और वाणिज्यिक सेक्टर का होगा विकासइस परियोजना से रुद्रपुर शहर में यातायात की भीड़ कम होगी। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इससे लॉजिस्टिक सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा ही, औद्योगिक और वाणिज्यिक सेक्टर का भी विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमृतकाल में उत्तराखंड के संपूर्ण विकास से जनजीवन में खुशहाली और तरक्की लाएंगे, यह नरेन्द्र मोदी की गारंटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें