मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहारवासियों को एक साथ 2 वंदे भारत की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहारवासियों को एक साथ 2 वंदे भारत की सौगात

बिहारवासियों को एक साथ 2 वंदे भारत की सौगात

-जलपाईगुड़ी से पटना पहुंची भगवा ट्रेन

पटना ।बिहार के लोगों को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को भगवा रंग (केसरिया) की वंदे भारत ट्रायल के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी से पटना पहुंची। एक वंदे भारत पटना और लखनऊ के बीच चलेगी तो दूसरी न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच चलेगी। भगवा (केसरिया) रंग का यह ट्रेन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। पटना जंक्शन पर भगवा वंदे भारत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बेतिया में पीएम मोदी बिहार को दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात देंगे। एक पटना से अयोध्या जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का पटना से जलपाईगुड़ी के बीच होगा। सीमांचल के लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का मंगलवार की सुबह ट्रायल शुरू किया गया। कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर यह ट्रायल की गयी। न्यू जलपाईगुड़ी से वंदे भारत ट्रेन की अत्याधुनिक रैक कटिहार,किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी के रास्ते पटना पहुंची। वंदे भारत ट्रेन को 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। 10 मार्च से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। रेलवे जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर देगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें