मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गारंटी देने का किया वादा ,चुनाव के दौरान चलायेगी घर-घर गारंटी अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गारंटी देने का किया वादा ,चुनाव के दौरान चलायेगी घर-घर गारंटी अभियान

कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गारंटी देने का किया वादा ,चुनाव के दौरान चलायेगी घर-घर गारंटी अभियान

रांची: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने झूठ बोलने की गारंटी दी है, वहीं हमारे नेता राहुल गांधी हैं जो सच के साथ सच्ची गारंटी देने का वादा कर रहे हैं। जो गारंटी हमने दी है वो चाहे किसी की भी सरकार रही है उन्हें पूरा करना पड़ा है। सोनिया गांधी के सुझाव पर हमने एक गारंटी भोजन की गारंटी दी थी जो आजतक सभी लोगों को मिल रही है। राजेश ठाकुर गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज से दस साल पहले जो बातें कही थी 15-15 लाख रुपये और दो करोड़ रुपये देने की बात कही थी, आपने वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। राहुल गांधी ने गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा है। हमलोग उसे घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। चुनाव का दौर शुरू हो चुका है। बावजूद अपने सीमित दायरे में रहते हुए वोट मांगने नहीं बल्कि गारंटी देने जाएंगे। युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए आरक्षण के मामले में 50 प्रतिशत का आरक्षण का दायरा नहीं टूट पा रहा है। हमारी सरकार आएगी तो इस दायरे को तोड़ने का भी प्रयास करेंगे। अगर केंद्र सरकार रोजगार मुहैया कराने में आगे नहीं बढ़ती है तो राज्य सरकार चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती। प्राइवेटाइजेशन का दौर चल रहा है। सरकारी नौकरियों में कमी आ रही है। पहले रेलवे, बोकारो स्टील प्लांट, एचईसी की नौकरी होती थी।

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हालात बदले हैं। राहुल गांधी ने जब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। वह घूम-घूमकर युवा, जनता और बुद्धिजीवियों से मिले। किसान, मजदूर और खेत में काम करने वालों से मुलाकात की। 2014 के बाद देश के हालात जिस तरह से बदले हैं। देश को खोखला किया गया है उसका निराकरण करना होगा। आज नौजवान सड़क पर घूम रहे हैं। आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार आती है तो युवाओं को चिन्हित कर रोजगार देने का काम करेंगे। महिलाओं, श्रमिक, युवाओं सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान कांग्रेस गारंटी कार्ड भी जारी किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें